सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर जिले में चलाये जा रहे नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत 25 जनवरी को थाना कोहकामेटा के अन्तर्गत 53वीं वाहिनी, आई०टी०बी०पी० द्वारा सी०ओ०बी० मोहन्दी में तैनात सुरक्षा बल एवं छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम एरिया डोमिनेशन पैट्रोलिंग के लिए रवाना हुई थी |
तथा टीम पूरी मुश्तैदी के साथ ईलाके को सर्च करते हुऐ जा रही थी इसी दौरान ग्राम ओकपाड़ (ब्रेहबेड़ा पारा) के पास सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नियत से नक्सली द्वारा लगाई गई |
03 किग्रा० वजनी 02 प्रेसर कुकर आई०ई०डी० बरामद की। जिसे सुरक्षात्मक मानको का पालन करते हुऐ आई०टी०बी०पी० की बी०डी०डी०एस० टीम द्वारा मौके पर ही नष्टीकरण की कार्यवाही की गई।
सुरक्षा बलों की सर्तकता के कारण नक्सली अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुऐ तथा किसी भी प्रकार की जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।



