अमित दुबे की रिपोर्ट:-
रतनपुर | अलग-अलग स्थानों पर की गई रेड कार्यवाही।पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर रजनेश सिंह(भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं. अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान के द्वारा टीम गठित कर अवैध शराब,गाँजा,नशीली दवाई बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया है।
कि दिनाँक 29/01/2025 को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम खैरवारपारा रतनपुर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री हो रही है। कि सुचना पर रेड कार्यवाही हेतु टीम रवाना हुई थी,
कि जहाँ जाकर सुंदर लाल खैरवार के पास से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1600 रूपये, खैरवारपारा के ही रहने वाले ईश्वर प्रसाद खैरवार के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 1400 रूपये को जप्त कर उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट की कार्यवाही की गई|
तथा जोगीअमराई निवासी दुर्गेश्वर पाव के घर के ऑगन से 02 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 400 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1)क आब. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई, 34(2) आब. एक्ट के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. शशीकांत कौशिक, संजय कुमार यादव का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी (1) सुंदर लाल खैरवार पिता लखन लाल खैरवार उम्र 28 वर्ष निवासी खैरवारपारा रतनपुर,(2)ईश्वर प्रसाद खैरवार पिता स्व. इंदल सिंह खैरवार उम्र 55 वर्ष निवासी खैरवारपारा रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग



