मनीष कुमार देहारी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर : शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के बोर्ड कक्षाओं के छात्रों के साथ प्राचार्य मनोज बागड़े एवं समस्त विषय शिक्षकों ने मार्च माह में होने वाली बोर्ड परीक्षा के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण चर्चा की तथा प्री बोर्ड परीक्षा के परीक्षा परिणाम की समीक्षा कर छात्रों को अवगत कराया l
उक्त परीक्षा परिचर्चा में शिक्षक प्रवीण प्रधान, श्वेता तिवारी, संगीता देवांगन, श्रद्धा कंडिक एवं भावना नाग ने अपनी बातें रखी और अपने अनुभव भी साझा किये। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को बताया कि कैसे वे बचे हुए|
28 दिनों का उपयोग करके परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैंl उन्होंने छात्रों को प्रश्नों का अभ्यास करने और सभी विषयों को तनाव मुक्त होकर परन्तु गंभीरता पूर्वक पढ़ाई करने पर जोर दिया।
विद्यालय के प्राचार्य मनोज बागड़े ने छात्रों को परीक्षा सम्बंधित मूल मन्त्र दिये, जिनमें पाठ्ययोजना बनाकर अध्ययन, समय प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं आराम, तनाव प्रबंधन शामिल है।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों से इस कार्यक्रम का फीडबैक लिया गया, जिसमें छात्रों ने बताया कि यह परिचर्चा उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी।
छात्रों ने यह भी विश्वास दिलाया कि वे परीक्षा में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करेंगे।इस कार्य कार्यक्रम में बोर्ड कक्षा के समस्त छात्र एवं समस्त विषय शिक्षक उपस्थित थे



