दुर्ग | कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद एक्का ने नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों और अभिकर्ताओं की बैठक ली।
बैठक में उन्होंने अभ्यर्थियों और अभिकर्ताओं को आदर्श आचरण संहिता सहित निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अन्य बिंदुओं से विस्तार से अवगत कराया।
साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों से आदर्श आचरण संहिता के अक्षरशः पालन करने अपील भी की।
अभ्यर्थियों को ईव्हीएम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अभ्यर्थियों द्वारा उठाए गए सारे शंकाओं का समाधान भी किया गया।
इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी हरवंश मिरी, मती लता उर्वशा, दिवाकर राठौर, तुषार त्रिपाठी, प्रफुल्ल गुप्ता भी उपस्थित थे।



