सरगांव – प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सरस्वती शिशु मंदिर सरगांव में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन, विद्यारंभ संस्कार एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोउल्लास के साथ किया गया।
उत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को प्रदर्शित करना और विद्यालय के भैया, बहनों को सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक दृष्टिकोण से समृद्ध करने का अवसर प्राप्त होता है।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि घनश्याम राजपूत, विशिष्ट अतिथि रामावतार अग्रवाल जी (पूर्व व्यवस्थापक), एवं बृजमोहन अग्रवाल जी के अध्यक्षता में हवन पूजन एवं विद्यारंभ का संस्कार संपन्न कर वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
लगभग 44 भैया बहनों को सिलेट में पेंसिल के द्वारा ऊं लिखवाकर विद्यारंभ संस्कार किया गया। तत्पश्चात षष्ठ से द्वादश तक के भैया बहनों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
जिसमें स्वागत नृत्य, पंजाबी नृत्य, बिहू नृत्य, सुआ नृत्य, एकल अभिनय, एलियन नृत्य, आदिवासी नृत्य, भांगड़ा, साउथ इंडियन नृत्य, पंथी नृत्य , बुंदेलखंडी भजन, बस्तरिया नृत्य,
फाग गीत और अंतिम में भारत माता की आरती के पश्चात प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा जी के द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी दीदी जी, आचार्य उपस्थित रहे।



