मनीष कुमार देहारी की रिपोर्ट:-
कोण्डागांव | नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत की उपस्थिति में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में ईवीएम का द्वितीय चरण का रेंडमाइजेशन हुआ।
इसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद कोण्डागांव, नगर पंचायत फरसगांव और केशकाल के मतदान केन्द्रों के लिए ईवीएम का रेंडमाइजेशन किया गया।
इस प्रक्रिया में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित प्रतिनिधियों को ईवीएम के बारे में लोगों को जागरूक करने की अपील की।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, सभी रिटर्निंग ऑफिसर और नोडल अधिकारी ईवीएम सुश्री निकिता मरकाम उपस्थित थीं।



