अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को वोटिंग है. इससे पहले सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ जनसंपर्क अभियान और प्रचार प्रसार में जुट गए हैं. 9 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार थम जाएगा.
रतनपुर के वार्ड 12 क़े वासियों से बातचीत की. वार्ड के लोगों ने अध्यक्ष और पार्षद चुने जाने को लेकर अपनी उम्मीद और अपेक्षाओं को बुलंद न्यूज़ से साझा किया |
वार्ड के लोगों ने कहा कि बिजली पानी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ ही वार्ड और शहर में प्लेग्राउंड लाइब्रेरी और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं चाहते हैं|
इस चुनाव में रतनपुर भाजपा क़े पूर्व पार्षद रहे हकीम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड रहे हैं जो स्थानीय मोहल्ले का शिक्षित, योग्य, मिलनसार युवा प्रत्याशी हैं जनता ने इस बार उन पर पूरा भरोषा जताया हैं हकीम ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड में घर घर दस्तक देकर अपने पार्षद के लिए सीधे लोगो से संपर्क कर रहे हैं,
सरकारी योजनाओं संचालन अच्छे से होना चाहिए :वार्डवासी ने बताया कि “चुनाव में लोगों को उम्मीद रहती है कि जो भी जनप्रतिनिधि चुनकर आए वह अच्छा हो. वार्ड के साथ ही शहर शहर के लिए भी अच्छी सोच रखें ताकि जनता उन्हें अपना सहयोग हमेशा प्रदान कर सके साथ हीं खेल मैदानऔर वृक्षारोपण होना चाहिए.
इसके साथ ही सेंट्रल गवर्नमेंट की जो योजनाएं होती हैं उनका भी संचालन होना चाहिए. उनका कहना साफ सफाई पर ध्यान देने वाला चाहिए पार्षद :वार्डवासी ने बताया कि हमारे वार्ड का पार्षद ऐसा होना चाहिए, जो वार्ड की साफ सफाई और दूसरी अन्य सुविधाओं का ध्यान रखने वाला होना चाहिए|
वार्ड में किसी प्रकार की कोई दिक्कत या समस्या होती है तो पार्षद का सहयोग होना चाहिए अभी तो आलम यह है की नालियों में गंदगी फैली हुई है|पार्षद को मिलनसार होने के साथ ही अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करने वाला होना चाहिए|



