दुर्ग – शासकीय नवीन प्राथमिक शाला शक्तिनगर में बसन्त पंचमी के अवसर पर माता सरस्वती के मूर्ति की स्थापना विधि विधान पूर्वक किया गया |
विद्यार्थियों ने यजमान बनकर मंत्रोच्चार के साथ पूजा की विधि को सम्पन्न किया पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया|
इस अवसर पर अग्रवाल महिला समाज दुर्ग के द्वारा ग्रीन मेट कॉपी पेन के साथ बच्चों को चिप्स के पैकेट बांटे गए|
प्रधान पाठक अवनीश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि त्यौहार के जरिए ही हम अपने संस्कृति व परम्पराओ को जीवित रखते है|
इसलिये विद्यालय में इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिये, संकुल समन्वयक मधु वर्मा ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति प्रदान किया शाला के समस्त स्टाफ शकुंतला ठाकुर, अपर्णा करकशे, चंद्रकाता देवांगन ,सुधा तिवारी यशोदा ठाकुर, सुनीता तिवारी,चंद्रकाता देवांगन ,प्राची ठक्कर का विशेष सहयोग रहा ।



