सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के के तहत मतदान दलों में ड्यूटी लगे 31 कर्मचारी अधिकारियों के द्वारा डाक मत पत्र के माध्यम से मतदान किया गया |
नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु नगर पालिका के मतदान केन्द्रों में मतदान करवाए जाने के ड्यूटी लगाई गई है ।
रिटर्निंग ऑफिसर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई ने निर्धारित डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान स्थल का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए |
उन्होंने कहा कि डाक मतपत्र भरने की प्रक्रिया स्वच्छ एवं निर्धारित स्थान में सही जानकारी भरने के निर्देश दिए|
निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर जय उरांव, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद, डाक मतपत्र नोडल अधिकारी विक्रम बहादुर उपस्थित थे।



