गुरमीत सिंह मेहरा की रिपोर्ट :-
भिलाई। समिति के अध्यक्ष वी वायकुंठ राव के नेतृत्व में युवाओं ने श्रीगणेश मैदान परिसर में पौधारोपण किया। युवाओं ने अपने हाथों से अशोक, बरगद, पीपल, बादाम समेत दर्जनो पौधा लगाया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
समिति के अध्यक्ष श्रीराव ने कहा कि पिता भी एक पेड़ की तरह ही होता है जो हमें हमेशा कुछ ना कुछ देता ही है, लेकिन हमसे किसी तरह की मांग नहीं करता। इसलिए समिति के लोगों के द्वारा आज पितृ दिवस पर वृक्षारोपण किया गया है। चिंता का विषय है कि वर्तमान समय मे पेड़-पौधों की अवैध कटाई निरंतर जारी है। इससे पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है। आमजनो को शुद्ध हवा एवं ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नही मिल पा रहा है। आये दिन लोग कई तरह के बीमारी का शिकार हो रहे हैं। पेयजल की समस्या भी दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है। अगर समय पर लोगों द्वारा ध्यान नही दिया गया तो ऐसा समय आएगा कि लोगों को पेयजल मिलना भी मुश्किल हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। तभी पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है। समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने घर व अन्य स्थान पर जन्मदिन, शादी-विवाह आदि मौके पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाने का आहवान किया गया।
मौके पर समिति के नवीन मिश्रा, जी श्रीनिवास राव, सूरज ठाकुर, यशवंत यादव, हर्ष जैसल, डी लालूराव, सतीश, बाबा, शुभम, सोनू, समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।



