तखतपुर से नोतन टेकवानी की रिपोर्ट :-
सड़क पर गड्ढे तखतपुर की पहचान बन गये। तखतपुर के कई जगह पर बेलसरी मोड, कॉलेज के सामने, नया बस स्टैंड एसबीआई बैंक के सामने ,बजरंग नगर, मनिहारी नदी पुल के पास , सड़क पर इतने बड़े गड्ढे हैं|
दो पहिया वाहन चलाने में काफी दिक्कत होती है और अक्सर लोग गिर कर घायल होते रहते हैं ।
बड़े वाहनों का नगर प्रवेश होने के कारण और लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। बायपास रोड काफी लंबा होने के कारण भारी वाहन शॉर्टकट नगर प्रवेश करके ही दोनों बिलासपुर-मुंगेली तरफ आते जाते हैं।
जिससे धूल का गुब्बार उडता रहता है। टेंडर की प्रक्रिया और नई सड़क बनते तक अगर इन गड्ढों को पाट दिया जाता तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।



