तखतपुर से नोतन टेकवानी की खबर :-
सुबह लगभग 11:00 बजे ऊपर की मंजिल में अचानक आग लगने से अफरातफरी का माहौल हो गया और काफी भीड़ इकट्ठी हो गई|
आग इतनी भयानक थी कि लोक प्रयास तो कर रहे थे लेकिन बुझा नहीं पा रहे थे लगभग 1 घंटे तक आग भड़कती रही|
तखतपुर नगर में दमकल की सुविधा न होने के कारण तखतपुर के नागरिकों में काफी दहशत माहौल रहा।
बिलासपुर से फायर ब्रिगेड आने के बाद ही आग पर काबू पाया गया दुकान टेक सिंह की बताई जा रही है आग लगने के कारणों को पता नहीं चल पाया है |
पुलिस प्रशासन एवं बिजली विभाग भी सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही।नगर पालिका के टैंकर से भी आग बुझाने का प्रयास किया गया ।



