नेपाल की ख्याति प्राप्त संस्था प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा आयोजित ऐतिहासिक महत्व के गौरवशाली विश्व प्रतिभा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में 100 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से जिला नारायणपुर उत्तर बस्तर से ब्रजेश्वरी रावटे प्रधान अध्यापक को भाषा, साहित्य एवं शिक्षा के लिए सम्मानित किया गया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि नेपाल सरकार लुंबिनी के कृषि तथा भूमि व्यवस्था मंत्रालय के नि.मंत्री भंडारी अहिर,वन तथा वातावरण मंत्रालय के नि.मंत्री बादशाह कुर्मी, समारोह के अध्यक्ष आंनद गिरि मायालु , गुजरात शासन के सहकर्मी डॉ जसभाई पटेल, ज्योति बाल्मीकि स्वास्थ्य एवं शिक्षा विशेषज्ञ, संध्या शर्मा रेडियो प्रोग्राम एवं समाजसेवी, सभी अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो,मेडल,शाल, रूद्राक्ष तथा नेपाल टोपी से विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
नेपाल की ख्याति प्राप्त संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा आयोजित यह सम्मान देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने देवनागरी लिपि के संरक्षण संवर्द्धन, भारत नेपाल बीच मैत्री संबंधों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस समारोह का आयोजन किया गया था।
समारोह में देश विदेश से प्राप्त पांच हजार आवेदनों में, नेपाल, भारत, अमेरिका, तंजानिया से सिर्फ सौ प्रतिभाओं का चयन विभिन्न क्षेत्रों से चयन कर सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांझा काव्य संग्रह तथा बहु प्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक परिचय डायरेक्टरी प्रकाशन करने के साथ, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया गया।
ब्रजेश्वरी रावटे छत्तीसगढ़ के साथ बस्तर का भी नेतृत्व नेपाल में किया। पूर्व में भी उसे सक्षम नारी पर लिखी कविता ‘मै शक्ति हूॅं ‘ काव्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान मिला था। नवाचारी शिक्षा एवं कोविड के समय ‘पढाई तुम्हर दुवार ‘ के लिए राज्य के शिक्षा सम्मान राज्यपाल से पुरुस्कार प्राप्त की है। साथ ही उसे मुख्यमंत्री गौरव पुरस्कार, दलित साहित्य अकादमी से और दिशा कैरियर आदि से दर्जनों पुरस्कार प्राप्त कर चुकीं हैं।



