अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 23 फरवरी को संपन्न हुआ, तीसरे और अंतिम चरण के रिजल्ट सामने आ चुके हैं। कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमने में अमरीका मोंटी कुसरान ने सरपंच का चुनाव जीता है।
यहां के ग्राम पंचायत अमने में ग्रामीणों ने अमरीका कुशरान को पर भरोसा किया है। पंचायत चुनाव में अमरीका मोंटी कुशरान ने सबसे ज्यादा वोट हासिल कर सरपंच का चुनाव जीता है। करीब 1980 मतदाताओं वाले अमने ग्राम पंचायत में सरपंच के लिए कुल 2 प्रत्याशी मैदान में थे।
अमरीका अश्वनी कुशरान ओर मोनी सावन धुर्वे चुनाव मैदान में थे।
यहां से दोनों प्रत्याशी सरपंच का चुनाव लड़ रहे थे। इस पंचायत में तीसरे चरण में 23 फरवरी वोटिंग हुई जिसमें अमरीका मोंटी कुशरान को सबसे ज्यादा 895 वोट मिले। । अमरीका मोंटी कुशरान की जीत से गांव के लोगों ने जमकर उत्साह मनाया। लोगों ने उन्हें जीत की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
गांव के विकास का किया वादा
इस गांव को जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक माना जाता है। मूलभूत सुविधाओं का विकास यहां बड़ा मुद्दा था। अमरीका अश्विनी कुशरान ने पूरा चुनाव इसी मुद्दे पर लड़ा और जीत हासिल की। जीत मिलने के बाद अमरीका मोंटी कुशरान ने ग्रामीण मतदाताओं का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह गांव का विकास सर्वप्रथम करेगा,गांव का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह गांव के विकास के लिए काम करेंगे और जनता के दिलों में अपनी जगह बनाएंगे।
पूर्व में पिछले पंच वर्षीय सरपंच रह चुके है मोंटी कुशरान
पूर्व में मोंटी कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमने में सरपंच के पद पर रह चुके हैं। जिसमें उन्हें 2019 में शानदार जीत हासिल हुई थी तबसे मोंटी निरंतर राजनीति क्षेत्र में सक्रिय रहकर हर सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेते आज वर्ष 2025 में फिर सरपंच का चुनाव में अपनी धर्म पत्नी अमरीका कुशरान को अमने पंचायत से लडा कर जीते उनके इस जीत पर समस्त ग्राम वासियों ने उन्हें जीत की बधाई दी,,।



