विकास भुवाल ब्यूरो चीफ बेमेतरा क़ी रिपोर्ट से….
बेमेतरा। नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 5 मार्च को आयोजित किया जाएगा। यह भव्य आयोजन शाम 4 बजे मंडी प्रांगण में संपन्न होगा।
इस शुभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, सांसद विजय बघेल और विधायक दीपेश जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर नगर में उत्साह का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं, और नगरवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति की संभावना है।



