विकास भुवाल – ब्यूरोचीफ बुलंद टाइम्स बेमेतरा:-
बेमेतरा – वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विष्णुदेव साय सरकार का अपना दूसरा बजट पेश किया। जिसमें कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल जी के क्षेत्र नवागढ़ में 100 बिस्तर अस्पताल को मंजूरी मिली है।
जिस पर नवागढ़ नगर पंचायत पार्षद सोम ठाकुर ने मंत्री दयालदास बघेल एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि नवागढ़ में 100 बिस्तर अस्पताल खुलने से क्षेत्र की जनता को परेशानियों से राहत मिलेगी और 100 बिस्तर अस्पताल की सुविधा होने का लाभ मिलेगा लाभ मिलेगा।
सोम ठाकुर पार्षद ने कहा कि साय सरकार का बजट जो है सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।



