नवीन राजपूत की रिपोर्ट :-
दुर्ग। कर्मचारी नगर, वार्ड-16, दुर्ग में ओम योग क्लास के सभी लोगों ने मिलकर योग किया, 2024 योग दिवस का थीम”महिलाओं का सशक्तिकरण “जो कि यहाँ की ओम् योग क्लास की महिलाओं ने साबित कर दिखाया, योग के साथ, योग नृत्य और एडवांस आसन दिखाकर सभी को योग के लिए प्रेरित किया, योग सभी के लिए, करें योग, रहे निरोग।

योग प्रशिक्षिका -श्रीमती डिलीमा मजुमदार (छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग) प्रतिदिन सुबह नि:शुल्क योग क्लास पानी टंकी के पास चलाया जा रहा है, और कर्मचारी नगर की सभी महिलाओं और बच्चे रोज सुबह योग करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में वार्ड-16 के पार्षद, मटियारा भैया जी का पूर्ण रूप से सहयोग रहा। कर्मचारी नगर के सभी लोगों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।



