नोतन टेकवानी की रिपोर्ट :-
तखतपुर जनपद पंचायत में भाजपा अध्यक्ष- उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचितसुबह से ही जनपद पंचायत कार्यालय भगवामयी रहा अध्यक्ष पद के लिए डॉक्टर माधवी संतोष वस्तकार नामांकन दाखिल किया निर्धारित समय सीमा
केवल एक नामांकन दाखिल होने स्वरूप निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
तत्पश्चात जनपद पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई उपाध्यक्ष पद के लिए लगातार तीन बार जनपद सदस्य चुनाव जीत चुके राकेश तिवारी ने अपना नामांकन दाखिल किया वह भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये ।
जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ता मैं जबरदस्त उत्साह रहा है। क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह ने बड़ी जीत के अवसर पर निर्वाचित सदस्यों पदाधिकारी को आशीर्वाद दिया और तखतपुर विधानसभा के जनता को विकास का भरोसा भी दिलाया।
विजय घोषित किए जाने पश्चात बड़े धूमधाम से विजयी जुलूस निकाला गया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष कौशिक, विक्की सिंह, राकेश छाबडा, सौरभ पांडे, संतोष कश्यप ,बंसी पांडे, कृष्ण कुमार साहू ,बी आर महोबिया, मुन्ना तिवारी, कोमल सिंह ठाकुर,
नितेश मिश्रा ,बाला ठाकुर, अमित मंदानी, नवीन तिवारी गरीब यादव ,दिनेश साहू, विनोद यादव, पंकज निर्मलकर, मनीष तिवारी ,परशुराम कौशिक, दिनेश कौशिक, मनोज साहू, संतोष दुबे, निलेश सिंह ,देवीलाल साहू आदि भारी संख्या में सैकड़ो भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे|



