अमित दुबे की रिपोर्ट
रतनपुर। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण जिला शिक्षा प्रकोष्ठ के नवीन गठन में रतनपुर के वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं समाजसेवी बलराम पांडे को जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
बलराम पांडे शिक्षा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे सेवानिवृत्त शिक्षक होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष, प्रांतीय प्रवक्ता तथा विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शिक्षा, संगठन और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ ने उन्हें जिला कार्यसमिति सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के शिक्षकों, समाजसेवियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा और संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है।
शुभकामनाएं देने वालों में रामकृष्ण तिवारी, शंकर लाल पटेल, लक्ष्मी कश्यप, के.आर. कौशिक, मनबोध यादव, गेंदराम कौशिक, ओमप्रकाश कश्यप, रामेश्वर शांडिल्य, राजेंद्र दुबे, सुदर्शन रात्रे सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं संगठन के सदस्य शामिल हैं।
सभी ने विश्वास जताया कि बलराम पांडे अपने लंबे अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और शिक्षा क्षेत्र की गहरी समझ के बल पर नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा शिक्षा प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति की घोषणा के बाद समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।



