रामेश्वर सिंह क्षत्रिय जांजगीर-चांपा
जांजगीर चांपा — जिला जांजगीर चाम्पा के अंतर्गत पामगढ़ ब्लॉक में महिला कमांडो की टीम सुबह से लेकर रात 10:00 बजे तक पूरी तरह से सब लोग अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं अपने घर परिवार की सारी आवश्यकताओं की पूर्ति कर शराबी लोगों को पूरी तरह से शराब छुड़ाने के लिए दिन रात ड्यूटी करते एक ही ड्रेस कोड में घूमते रहते हैं पामगढ़ के चारों दिशाओं में लाठी लेकर एक साथ घूमते हुए नजर आए यह कार्यक्रम जांजगीर एसपी साहब के निर्देशानुसार चलाए जा रहे हैं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से हमेशा इनका सहयोग करते चले आ रहे हैं |
कहीं पर कोई अप्रिय घटना ना हो इसका भी पूरी तरह से ध्यान भी रख रहे हैं महिला कमांडो टीम का कार्य बहुत ही सराहनी है हमने मीडिया के माध्यम से कई प्रकार की जानकारी प्राप्त किया उनके अनुसार उन सभी महिला कमांडो ने बताया कि थोड़ी बहुत समस्या आती है उनको हम सब मिलकर सहजता से स्वीकार करते हुए सुलझा लेते हैं|
उन्होंने बताया कि यह कार्य बहुत लंबा चलेगा जब तक पूरा पामगढ़ नशा मुक्ति नहीं हो जाए तब तक हम कार्य करते रहेंगे महिला कमांडो टीम में प्रमुख रूप से अनुभा दिनकर, शांति राय, खेल कुमारी, मीना बंजारे, ललिता खांडेकर, जानकी गुलेरी, बंजारे, प्रियंका मनहर, पूर्णिमा, कारी बाई, भगवती बाई, फूलबाई हीराबाई कुमारी चेलकर सोनिया सुखमति के साफ-साफ अन्य महिलाओं ने भी इस महिला कमांडो टीम में अपनी अपनी पूरी तरह से भागीदारी निभा रहे हैं|





