सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
अमित भाटी, सेनानी 53 वी वाहिनी के मार्गदर्शन में वाहिनी की अग्रिम COB आकाबेड़ा और कोडलियार जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में स्थानीय लोगों में जागरूकता एवं चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सिविक एक्शन कार्यक्रम के साथ साथ चिकित्सा शिविर लगाया गया।

उक्त कार्यक्रम में वाहिनी की तरफ से स्थानीय लोगो को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ सिलाई मशीन, साईकल, वाटर फ़िल्टर, अम्ब्रेला, वर्तन एवं स्कूल बैग तथा स्टेशनरी आदि सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में 53 वी वाहिनी के अधिकारी मनीष (उप सेनानी), सुरेश कुमार (सहायक सेनानी) एवं धर्मराज (सहायक सेनानी), 41वी वाहिनी के अधिकारी अर्जुन सामल (सहायक सेनानी), छत्तीसगढ़ पुलिस के पदाधिकारियों के साथ-साथ हिमवीर जवानों तथा स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।



