धमतरी | छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सलियों की काली कमाई का बड़ा खुलासा हुआ है। गरियाबंद पुलिस से नक्सलियों का छुपा हुआ धन और हथियारों का जखीरा खोज निकाला है। एसपी निखिल राखेचा के नेतृत्व में अब जंगलों में छुपे माओवादी और उनके धन हथियार समेत कई सोर्स का एक के बाद एक खुलासा हो रहा है।
पुलिस ने आज मैनपुर थाना क्षेत्र में लगे पंडरी पानी में नक्सलियों का जमीन में छुपाया गया आठ लाख कैश और हथियारों समेत नक्सल साहित्य बरामद किया है। अब पुलिस नक्सलियों को कैश देने वाले सोर्स का भी पता लगाने में जुड़ गई है।
गरियाबंद एसपी निखिल रखेचा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मानपुर थाना क्षेत्र से लगे पडरी पानी के पहाड़ी इलाके में धमतरी गरियाबंद नुआपाड़ा डिवीजन कमेटी के द्वारा उगाही का रकम छिपा कर रखा गया था, इसकी जानकारी मिलने पर सपी के निर्देश पर जिला पुलिस कोबरा बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त टीम बीडीएस की टीम के साथ सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली।
20 मार्च की सुबह में बताया जगह पर पहुंची और पेड़ के नीचे खुदाई कराई जिसमें जिसमें 1 सफ़ेद बोरी मिली टीम ने सावधानी के साथ जाँच किया तो उसके अंदर से टिफिन डिब्बे मे 8 लाख रूपए और 13 नग जिलेटीन और नक्सली साहित्य समेत अन्य सामग्री बरामत हुए।



