अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर। ग्रामीणों के नाम से विभिन्न कार्य योजनाओं हेतु विभिन्न बैंकों से लोन कराकर उनके पैसे को न पटाकर खुद लोन के पैसे से मौज करने वाले दंपति को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मामले का विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया गायत्री सूर्यवंशी पति संजय सूर्यवंशी उम्र 35 साल निवासी ग्राम पोडी थाना सीपत जिला बिलासपुर ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पर से रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी प्रमिल दास मानिकपुरी एवं उसकी पत्नी रंजना मानिकपुरी ग्राम पोडी थाना सीपत के द्वारा गांव में नल उत्खनन, नाली निर्माण, सीसी रोड, नया तालाब उत्खनन, के नाम पर प्रार्थिया और गांव के अन्य महिलाओ से विभिन्न बैंको से लोन निकलवाकर कुल 51 लाख 87 हजार रूपये रकम प्राप्त कर धोखाधडी का अपराध घटित कर सकुनत से फरार हो गये थे।
प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सीपत में अप क्रमांक 154/2025 धारा 420, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के द्वारा तत्काल टीम गठीत कर सायबर सेल की मदद से प्रकरण के फरार आरोपियो की पता साजी कर आरोपियो को सेंद्री बायपास बिलासपुर से दबिस देकर पकडा गया आरोपी गण प्रमिल दास मानिकपुरी एवं उसकी पत्नी रंजना मानिकपुरी से द्वारा पुछताछ पर अपराध स्वीकार करने पर आरोपियों के मेमोरेंडम कथन लिया गया।
मेमोरेंडम कथन के आधार पर धोखाधडी के रकम से क्रय किया गया मोटर सायकल बुलेट कीमती 2,50,000 रूपये, कार कीमती करीबन 7,00,000 रूपये, टीवी कीमती करीब 50,000 रूपये, आईफोन कीमती 75,000 रूपये, जूमला कीमती 10,75,000 रूपये की संपत्ती एवं 30 नग एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, राशन कार्ड ,मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, विभिन्न बैंको के पास बुक एवं लोन संबंधी दस्तावेज को जप्त कर आरोपीगणो को विधिवत दिनांक 21.03.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपीयो के नाम
1. प्रमिल दास मानिकपुरी पिता स्व कपिल दास उम्र 52 साल
2. रंजना दास मानिकपुरी पति प्रमिल दास उम्र 41 साल साकिनान ग्राम पोडी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
3.
आरोपियो से जप्त सामग्री
1. मोटर सायकल बुलेट कीमती 2,50,000 रूपये
2. कार कीमती करीबन 7,00,000 रूपये
3. टीवी कीमती करीब 50,000 रूपये,
4. आईफोन कीमती 75,000 रूपये, जूमला कीमती 10,75,000 रूपये की संपत्ती
5. 30 नग एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, राशन कार्ड ,मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, विभिन्न बैंको के पास बुक एवं लोन संबंधी दस्तावेज
सराहनीय कार्य
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि शिव सिंह बक्साल, सहेत्तर कुर्रे, प्रधान आरक्षक कौशल प्रसाद वस्त्रकार, परमेश्वर सिंह ठाकुर, आरक्षक शदर साहू, महिला आरक्षक ज्योति जगत, प्रियंका मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।



