अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर शुक्रवार दोपहर लगभग 3:00 बजे रतनपुर भेडीमुंडा में दो बच्चियों को एक पागल कुत्ते ने काट लिया, जिससे दोनों बच्ची लहूलुहान हो गए। उपचार हेतु परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लेकर गए ।जहां कुत्ता काटने की संपूर्ण इलाज व व्यवस्था नहीं होने के कारण डॉक्टरों ने बिलासपुर जाने की सलाह दी।
उसी वक्त रतनपुर से किसी मरीज को एंबुलेंस से बिलासपुर ले जाया जा रहा था कि दोनों बच्चीयो की परिजनों ने एंबुलेंस वाले से रिक्वेस्ट कर अपने-अपने बच्ची को एंबुलेंस से बिलासपुर सिम्स के लिए रवाना हुए।
सोचने वाली बात यह है कि रतनपुर जैसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुत्ता काटने की संपूर्ण उपचार नहीं हो सका, जिसे बिलासपुर सिम्स लेकर जाना पड़ा। जो चिंतनीय विषय है, क्योंकि रतनपुर बहुत बडे क्षेत्र है जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रति दिन हजारों की संख्याओं में मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं।शासन प्रशासन को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी संपूर्ण उपचार की व्यवस्था करनी चाहिए।



