लव राजपूत कि रिपोर्ट:-
रतनपुर | रतनपुर लालपुर घासीपुर पूर्व सरपंच (विनोद ध्रुव)कार्यकाल में शासन द्वारा सी सी रोड स्वीकृत की गई थी जिसका ठेका महावीर कॉन्ट्रेक्शन (महावीर साहु डोंगी नवागांव) को दिया गया था के द्वारा सीसी रोड़ 800 मीटर निर्माण कराया सी सी रोड कार्य में भारी अनियमितता बरती गई|
जिसका खाम्हीयाज को आज जनता जनार्दन को भुगतना पड़ रहा है,जिससे सड़क निर्माण की गई है या नाला बनाया गया है आज जगह जगह पानी भरा हुआ है नियंम ता अनुसार सी सी सड़क किनारे मिट्टी मुरूम डाला जाती है |
जो कागजों में पूर्ण हैं और जो वर्तमान स्थिति में अपूर्ण है ऐसे में लगता हैं कि पूर्व सरपंच द्वारा शासन के स्वीकृत किए गए|
धन राशि का सचिव सरपंच और ठेकेदार द्वारा बंदरबाट कर लिया गया है बरसात के दिनों में रोड़ किनारे दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है अभी तक इस बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं|



