हेमू साय की रिपोर्ट:-
पुलिस अधीक्षक शलम सिन्हा के निर्देशन में बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। जिस तारतम्य में अवैध शराब बिक्री पर बस्तर पुलिस को कार्यवाही करने में सफलता मिली है।
ज्ञात हो की मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की ग्राम एर्राकोट पदरगुड़ापारा के पास लखेश्वर भैंस अपने घर के बाडी में प्लास्टिक बोरी में अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलम कुमार सिन्हा, अति. पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्ग दर्शन एवं एस.डी.ओ.पी. केशलूर लक्ष्मण सिंह पोटाई के पर्यवेक्षण में थाना परपा से टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया।
उक्त टीम के द्वारा ग्राम एर्राकोट पदरगुडा जाकर लखेश्वर भैंस के अधिपत्य में घर के बाड़ी में बिक्री हेतु रखे 02 प्लास्टिक बोरी में 88 नग मध्यप्रदेश गोवा व्हीस्की अग्रेजी शराब कुल जुमला शराब 15 लीटर 840 मि.ली. मौके पर जप्त किया गया।
आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी लखेश्वर भैंस को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी –
निरीक्षक मो० तारिक हरीश
सउनि- अजीत सिंह
प्रआर. प्र०आर० क्र० 662 लवण पानीग्राही, 513 विरेन्द्र यादव, 454 चदंन सिंह गोयल,
आर० आर० क्र० 838 गोबरू कश्यप



