सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | विश्वदीप्ति हाई स्कूल नारायणपुर में छोटे बच्चों का शाला प्रवेश उत्सव बहुत ही धूम धाम से मनाया गया बच्चो में बहुत उत्सुकता देखने को मिला बच्चों से मुख्य अतिथि द्रारा अक्षत में अक्षर में वर्णमाला लिखा कर बच्चों के हाथों के पंकज से कपड़ों में निशान लगा कर|
पारम्परिक तरीकों से शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आये जे. पी .पटेल (सेवानिवृत एवं राष्ट्पति से पुरस्कृत) ने बताया की बच्चे पढ़ लिख कर समाज में अच्छे आदमी बने और बच्चे ही आगे चलकर देश को चलाएंगे|
विशेष अतिथि के रूप में आये वार्ड क्र, 10 के पार्षद सक्रिय कार्यकर्त्ता विजय सलाम एवं पालक बालक समिति के अध्यक्ष किरीट पटेल उपस्थित रहे विश्वदीप्ति के मैनेजर फादर जोस, प्राचार्य फादर जोमोन टी .डी. शिक्षक जगजीवन साहू और सभी शिक्षकों द्वारा स्कूल में साज सजावट किये गए थे पालकों को भी देखने में उत्सुकता बनी रही|



