अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर/बिलासपुर:सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर वार्ड पार्षद अर्चना संतोष सोनी द्वारा सभी वार्डों की स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों को सुहाग का सामान, फल एवं श्रीफल भेंट कर उनके योगदान को सराहा गया।
इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद मनोज पतले एवं वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद शोभा दुबे भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि स्वच्छता दीदियां नगर की साफ-सफाई और व्यवस्था की रीढ़ हैं, जिनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में पार्षद अर्चना सोनी ने कहा, “जनसेवा ही हमारा उद्देश्य है। सावन जैसे पवित्र महीने में स्वच्छता कर्मियों के प्रति आभार जताकर हमें भी आत्मिक संतोष मिला है। ये महिलाएं पूरे समर्पण से अपने कर्तव्यों का पालन करती हैं, इन्हें सम्मानित कर हमें गर्व होता है।”
कार्यक्रम के दौरान सभी दीदियों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। उन्होंने भी पार्षदों के इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषय को और अधिक महत्व देते हैंl



