अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर। सावन माह के पावन अवसर पर कांवडीया जल यात्रा समिति द्वारा बूढ़ा महादेव मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।
सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर प्रांगण में उमड़ पड़ी। समिति के सदस्यों ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, शहद और पंचामृत से अभिषेक कर विशेष पूजा संपन्न कराई। भजन-कीर्तन और धार्मिक मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
कांवरिया जल यात्रा समिति के सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष सावन मास में आयोजित किया जाता है ताकि श्रद्धालुओं को भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त हो। कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा कांवरियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी समिति ने स्वयं संभाली और मंदिर प्रशासन का भी सहयोग रहा।



