अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर। सावन माह के पवित्र अवसर पर बोल बम सेवा समिति के तत्त्वाधान में आज बेलपान से कांवड़ियों का विशाल जत्था नर्मदा माँ का पवित्र जल उठाकर बूढ़ा महादेव रतनपुर के लिए पदयात्रा पर निकलेगा। यह यात्रा धार्मिक उल्लास, भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण होगी।
कोटा अग्रसेन भवन में भव्य जागरण कार्यक्रम देवघर का
यात्रा के दौरान बोल बम सेवा कांवरिया संघ द्वारा लखनी मंदिर देवी प्रांगण में कांवड़ियों के लिए चाय-नाश्ते की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालु यात्री यात्रा के बीच ऊर्जा और उत्साह से भरे रहें।
पदयात्रा का काफिला रतनपुर पहुंचने पर कांवरिया नगर में ठहरेगा, जहां सोमवार को बूढ़ा महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर पवित्र जल से जलाभिषेक किया जाएगा। यह भव्य अनुष्ठान भक्तों की भीड़ और हर-हर महादेव के जयकारों से
गूंज उठेगा।
कांवड़ियों के स्वागत, जलपान एवं थकान मिटाने के लिए नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार एवं विश्राम स्थल बनाए गए हैं। रतनपुर महामाया मंदिर प्रांगण में बसंत वैष्णव के भजन-कीर्तन और संगीतमय कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया है, जो भक्तिमय वातावरण में रंग भर देगा।
इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु और सेवा भावी कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिससे यह यात्रा भक्ति, सेवा और सौहार्द का अद्वितीय उदाहरण बनेगी।



