खैरागढ़ – प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के शैडो विधायक विक्रांत सिंह ने खैरागढ़ स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आमजनो के समस्याओं को सुनने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपस्थित रहे जिसमे क्षेत्रवासियों ने पहुचकर अपनी समस्याओं से श्री सिंह को अवगत कराया जिसमे ग्राम पंचायत धनगांव के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में श्री सिंह को सांसद संतोष पाण्डे के नाम ज्ञापन सौपकर आमनेर नदी में पुल निर्माण की मांग रखी |
इसी प्रकार केसीजी जिला सिन्हा समाज अध्यक्ष दीनदयाल सिन्हा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने अपने समाज के विकास के लिए चर्चा किये साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के सम्बंध में ग्रामीणों ने श्री सिंह को अपनी समस्याओं से अवगत कराया इसी प्रकार कई किसानों ने जिले में बीमा की राशि मिलने पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का आभार जताया व इसी प्रकार कई ग्रामो में विद्युत पोल टूट जाने की शिकायतें श्री सिंह को मिली जिस पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश भी दिया। श्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है व सभी वर्गों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओ से जोड़ा जा रहा है। इस दौरान जिला भाजपा महामंत्री रामाधार रजक, अनिल अग्रवाल, आलोक श्रीवास, राकेश ठाकुर,आयश सिंह, कोमल वर्मा, अनूप वर्मा, केशव चन्देल, नेमसिंग वर्मा सहित भाजपाई उपस्थित रहे।



