सुरेश सोनी की रिपोर्ट:-
नारायणपुर | नारायणपुर जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा दौड़, तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा जैसे अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी लोग जुड़ रहे हैं और देश प्रेम का भाव लोगों में उत्साहित हो रहा है। इसी क्रम में जिले में होने वाले समारोह के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम जिसमें से एक ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर तैयार किया गया है।
जिसकी चर्चा पहले ही नगर में चल रही है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किए जाने हेतु जिले भर के विद्यालय में बच्चों की तैयारी प्रारंभ है। जिसमें से अंतिम चयन की प्रक्रिया के दौरान एक वीडियो साझा किया गया जो पूरे जिले में आग की तरह फैल गई। यह वीडियो थी जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना और फिर भारतीय सेना द्वारा की गई ऑपरेशन सिंदूर पर तैयार की गई घटना का मंचन!
जिसने भी वीडियो देखा वो देख कर स्तब्ध रह गए हर किसी के लिए यह घटना केवल एक आतंकी हमला था। लेकिन भारतीय नागरिकों पर हुए इस कत्ले आम और धर्म पूछ कर मार दिया जाना तथा जिसका जीवंत मंचन पोटा केबिन के बच्चों ने किया वह हर किसी को झकझोर कर रख दिया। इस वीडियो को देख कर लोगों ने समझा कि, पहलगाम की आतंकी घटना कैसे हुई और भारतीय सेना ने किस प्रकार से दुश्मनों को सबक सिखाया।
इस कार्यक्रम की सभी ने सराहना की है पूरे जिले में यह रिहर्सल का वीडियो ट्रेंड कर रहा है और लोगों ने अपील की है कि, इस कार्यक्रम को देखने अधिक से अधिक लोग कल परेड ग्राउंड में जाएं जिसका कल जीवंत मंचन भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिला मुख्यालय हाई स्कूल मैदान में किया जायेगा।



