सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर जिले के एकमात्र CBSE प्राइवेट स्कूल आदेश्वर एकेडमी में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । प्रत्येक वर्ष आदेश्वर एकेडमी नारायणपुर में स्वतंत्रता दिवस कुछ ना कुछ थीम में ही मनाया जाता है। इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस कारगिल युद्ध के विजेता परमवीर चक्र प्राप्त कैप्टन विक्रम बत्रा की जीवनी पर आधारित था ।
बच्चों ने अपनी कला से कैप्टन विक्रम बत्रा की जीवनी को जीवंत कर अभिभावकों को भाव विभोर कर दिया । इस वर्ष कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ अभिषेक बेनर्जी एवं पुष्पेंद्र ठाकुर थे । डॉ अभिषेक बेनर्जी को वर्तमान में ही उनकी निर्भीक पत्रकारिता, उन्मुख लेखनी के लिए डॉ दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ नई दिल्ली के द्वारा डॉक्टरेट की मानक उपाधि से सम्मानित किया गया है।
श्री पुष्पेंद्र ठाकुर जो कि छत्तीसगढ़ पत्रकारिता संघ के जिला अध्यक्ष हैं और उन्होंने नारायणपुर में पत्रकारिता को नया आयाम दिया है । विशिष्ट अतिथियों के द्वारा संस्था के उत्तरोत्तर प्रगति एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही। संस्था के प्राचार्य मनीष राजपूत ने समस्त SMC मेंबर, PTA मेंबर, अभिभावक, बच्चे एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए|
आदेश्वर एकेडमी को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने की प्रतिबद्धता को व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर्स जवरीलाल जैन, पवन जैन, किशोर आर्य, दिलीप जैन, संजय नंदी, पंकज जैन उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम में बच्चों में नया आत्मविश्वास नजर आया।



