जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से ब्यूरो चीफ रूपम चर्तुवेदी की खबर:-
मरवाही। क्षेत्र में लगातार बिजली बिलों की अनियमितता, स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी एवं विद्युत आपूर्ति की समस्याओं को लेकर आज एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम पेंद्रो ने तैसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि गरीब एवं किसान वर्ग को आए दिन बढ़े हुए बिजली बिलों और मीटर की तकनीकी खामियों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही अनियमित विद्युत आपूर्ति से आमजनजीवन प्रभावित हो रहा है।
एनएसयूआई ने मांग की है कि समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ-साथ गरीब एवं किसान वर्ग के लिए विशेष राहत योजना लागू की जाए, ताकि उन्हें बिजली बिलों के बोझ से राहत मिल सके।
तहसीलदार मैडम ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित विभाग को मामले की जानकारी भेजने का आश्वासन दिया।





