याद राम साहू की रिपोर्ट :-
गुरुर ब्लॉक के ग्राम पलारी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर पंचायत पलारी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल गुरुर के अध्यक्ष मनीष गुरुपंच, सेवा सहकारिता समिति के अध्यक्ष नंद कुमार साहू, राजेश सोनबर, प्रेमलाल गंगबेर, महेश्वर साहू, महेश साहू, रूपराम साहू, कुमार साहू, तेजराम साहू, त्रिभुवन साहू (अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर पंचायत पलारी), नवीन चांडक, चपेश गुरुपंच, झम्मन पटेल, रितेश साहू, मेघनाथ साहू, संतु राम साहू, अमित यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।



