दुर्ग : श्री चन्द्रा नर्सिंग इंस्टीट्यूट पुष्पक नगर दुर्ग में आरोग्यम हॉस्पिटल भिलाई द्वारा जॉब प्लेसमेंट कैम्पस का आयोजन किया गया जिसमे 50 से अधिक नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया जिसमे 17 नर्सिंग छात्र-छात्राओं का चयन हुआ।
हॉस्पिटल द्वारा चयन कमेटी के रूप में बेला एस डैनियल(एन.एस.), डॉ. एस.के. मंडल (एम.डी.), सुमीत घोषाल (जी.एम.), सुमित वाघमरे उपस्थित रहे।
इसके उपलक्ष्य में संस्था के मैनेजमेंट स्टाफ, प्राचार्या, उपप्राचार्य एवं अन्य शिक्षकगण द्वारा सभी चयनित छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी



