सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर शहर के बेनर्जी पैलेस में 28 से 30 अक्टूबर तक त्रिकालदर्शी चमत्कारी मां मातंगी का निःशुल्क दिव्य धाम डॉ प्रेमासाई जी महाराज लगाएंगे,दरबार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां रोगों से मुक्ति मिलती हैं,गुरुदेव स्वयं भक्तों का पर्चा निकालकर उनकी समस्याओं का समाधान बताते हैं।भक्तों का कहना है कि इस दरबार में जीवन से जुड़ी हर परेशानी का निदान संभव है।
आयोजन समिति के अनुसार, दिव्य धाम मंदिर के सामने ‘दिवाल घड़ी बांधने’ का एक विशेष चमत्कार भी देखने को मिलेता है, देश विदेश से आएंगे श्रद्धालु बिना पूछे हर प्रश्न का उत्तर मिलेगा इस दिव्य दरबार की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां आने वाले प्रत्येक भक्तों को गुरुदेव स्वयं पर्चा लिख कर देते हैं|
उसके जीवन में चल रही हर परेशानी और उसके पीछे कारणों का खुलासा भी किया जाता है आश्चर्य की बात यह है कि भक्त के मन में चल रहे प्रश्नों के उत्तर गुरुदेव बिना पूछे ही पहले से पर्चे में लिख कर देते हैं इस कारण यह दरबार त्रिकालदर्शी के नाम से प्रसिद्ध है, अर्थात भूत वर्तमान और भविष्य के ज्ञाता का दरबार है,
इसके अलावा अस्थमा के रोग को मात्र तीन खुराक में खत्म करने का दावा भी किया गया है।भक्तों में दरबार को लेकर गहरी आस्था और उत्सुकता का माहौल है।



