सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर : खोड़गांव में केदार कश्यप, मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक नारायणपुर द्वारा नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ को वैश्विक समाज में पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के पांचवे संस्करण का पोस्टर विमोचन किया गया।
यह मैराथन अबूझमाड़ की मावली माता की पावन धरा के प्राकृतिक सौंदर्य, झील, झरने, अनूठे जनजातीय जीवन शैली और लोक संस्कृति को विश्व पटल पर परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने सभी नागरिकों से इस आयोजन को उत्सव के रूप में मनाते हुए अधिकाधिक सहभागिता करने का आह्वान किया, ताकि अबूझमाड़ मैराथन को एक सफल और ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जा सके।
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का आयोजन 25 जनवरी 2026 को होगा, जिसमें 21 किलोमीटर दौड़ के साथ लाखों रुपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।



