सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर में यूथ वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा नवा बस्तर नवा सवेरा के तहत बस स्टैंड पास जयस्तंभ चौक में अपने गीतों से प्रकाश माली ने खूब समां बांधा,हर कोई उनकी आवाज का दीवाना दिखाई दिया,|
गणेश जी के गीत गाकर शुरुआत की,शहर के जयस्तंभ चौक में गुरुवार रात भक्ति देश भक्ति के गानों को सुनकर लोग झूम उठे, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने दीप जलाया वहीं शहीद परिवारों को सम्मानित भी किया गया|
प्रकाश माली के सुरो का आनंद उठाने और उनके देश देश भक्ति, मां की महिमा का गुणगान सुनने के लिए भारी भीड़ उमर पड़ी ,रात करीबन 12:30 तक यह आयोजन चला,पूरे शहर में भक्ति का माहौल बना ,काफी संख्या में लोग देखने नगर के जनप्रतिनिधि अधिकारी और नागरिक व्यापारी उपस्थित हुए ,सुरक्षा के ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम भी किए गए|



