सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर : दिनांक 13 Nov 2025 को कैम्प टोके मे 135 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम व मेडिकल कैम्प आयोजित किया गया| यह कार्यक्रम का पर्यवेक्षण नवल सिंह, कमाण्डेंट 135 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा किया गया|
जिसमें कुलदीप देवलाल , उप कमांडेंट, 135 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, प्रदीप कुमार झा,सहायक कमांडेंट , कंपनी कमांडर, कैम्प टोके,135 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, नीरज कुमार , सहायक कमांडेंट /मेडिकल ऑफिसर, डॉ उमेंद्र ज़ूरी, सीएचसी ओरछा , डॉ वेदांत बघेल, पीएचसी कुतूल, कुरिये ध्रुव ,पटेल , गाँव टोके , वट्टे ध्रुव , गैता गाँव टोके उपस्थित थे।
कार्यक्रम में टोके व आसपास के ग्रामीणों सहित लगभग 210 लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को मच्छरदानी, सेनेटरी पैड, जूते, कंबल , स्प्रे मशीन, बर्तन वह अन्य काम काज का सामान वितरित किया गया. इसके साथ ही मेडिकल शिविर मे ग्रामीणों का इलाज व दवाई भी वितरित की गई ।



