खैरागढ़ : यूनिट मार्च जनजाति गौरव दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती के उपलक्ष्य मे यूनिटी मार्च रैली का शुभारंभ अटल उद्यान से किया गया जिसमें जिला प्रशासन एवं एवं जनप्रतिनिधि का सहयोग रहा, रैली का स्वागत सर्वप्रथम राजा स्वर्गीय देवव्रत सिंह जी की प्रतिमा के सामने राजपरिवार खैरागढ़ के गणमान्य सदस्यों द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया जिनमें ऋषिदीप सिंह, प्रयाग सिंह, सम्राटदीप सिंह संजय सिंह के द्वारा किया गया|

यह रैली नगर के विभिन्न मार्गों, अंबेडकर चौक, मस्जिद चौक, बक्शी मार्ग, इतवारी बाजार, किल्लापारा, होते हुए धनेली स्टेडियम में समापन किया जाएगा, जिसमे जनप्रतिनिधि गण, माननीय संतोष पांडे जी, पूर्व विधायक माननीय कोमल जांघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय विक्रांत सिंह जी, सांसद प्रतिनिधि माननीय भागवत शरण सिंह जी उपस्थित रहे,



