गणेश यादव जिला संवाददाता:-
तमता। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का पहला दिन होने के बावजूद कई केंद्रों में अव्यवस्था देखने को मिली। जहां पत्थलगांव विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत तमता उपार्जन केंद्र में शनिवार को समिति के अध्यक्ष, कृषि विस्तार अधिकारी एवं किसानों की मौजूदगी से परिसर में किलो तराजू की पूजा पाठ की गई और प्रसाद वितरण किया किए।
वही खरीदी का पहला दिन होने के साथ साथ एक भी किसानों ने टोकन नहीं कटाया था जिसमें खरीदी नहीं हो सकीं l

वही परिसर में साफ-सफाई को लेकर जिम्मेदार अभी तक कुछ भी तैयारी नहीं किए हैं और परिसरों में बड़े बड़े घास और कूड़े पड़े हुवे हैं जिससे आने वाले दिनों में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।वही तमता खरीदी केंद्र में कृषि विस्तार अधिकारी के आर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है वहीं पहला दिन कंप्यूटर ऑपरेटर नदारत रहे उनको कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा जब फोन किया तो बीमार होने का हवाला दिया और दूसरे दिन समिति में आने का बात कही l

वही शनिवार को आनलाइन टोकन ऐप टोकन तूहर हाथ नहीं खुल रही है जिसमें किसानों को ऑनलाइन टोकन की प्रक्रिया में भी किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है इस मौके पर किसान बृंदावन दास, जगदीश यादव, देवेंद्र वैष्णव ,फाल्गुनी नंदे, बामदेव नंदे एवं अन्य किसान शामिल थे l
किसानों ने कहा,सहकारी समितियो के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण भी खरीदी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।



