सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
मानवाधिकार दिवस पर राजनीति विज्ञान विभाग में तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर द्वारा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग में मानवाधिकार दिवस पर विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया|
जिसमें मानवाधिकार के संवैधानिक प्रावधान पर व्याख्यान देने मुख्य वक्ता चंद्रप्रकाश कश्यप रिटेनर अधिवक्ता प्रबंध कार्यालय ने अपने वक्तव्य में मौलिक अधिकार, मानवीय स्वतंत्रता,बाल संरक्षण,बाल विवाह, धार्मिक स्वतंत्रता, संवैधानिक उपचारों के अधिकार की जानकारी छात्रों को दी।
अधिकार मित्र घासी राम नेताम, प्रतिमा दोदी,कु. अर्चना बघेल ने भी कानून की जानकारी छात्रों को दी। विभाग द्वारा अन्य प्रतियोगिता जिसमें रंगोली व फैंसी ड्रेस भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र यादव एवं बी.डी.चांडक एवं डॉ सुमीत श्रीवास्तव एवं महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों,सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे।



