सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर : पुलिस अधीक्षक जिला नारायणपुर द्वारा बताया गया है कि – वे यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाएँ तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहयोग प्रदान करें। विकसित समाज का आधार सुगठित यातायात व्यवस्था और सुरक्षित सड़कें होती हैं। सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रगति की धुरी भी हैं।
परंतु यही सड़कें तब संकट का कारण बन जाती हैं जब यातायात नियमों की अनदेखी की जाती है। वर्तमान परिस्थितियों में सड़क सुरक्षा अनिवार्य सामाजिक जिम्मेदारी बन चुकी है। दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या न केवल मानवीय क्षति का रूप है, बल्कि परिवार और राष्ट्र की उन्नति पर भी गंभीर प्रभाव डालती है। अतः सड़क सुरक्षा को जीवन की सुरक्षा मानकर इसका कठोरतापूर्वक पालन किया जाना चाहिए।
नारायणपुर पुलिस का आम जनता से अपीलः– आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित स्पीड से वाहन चलाने, सिगलन, टैªफिक लाईट, हेलमेट एवं सीटबेल्ट का आवश्यक प्रयोग, सड़क दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाये जाने, नशीले पदार्थाें का सेवन व मोबाईल का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने, पूरा ध्यान सड़क, वाहन एवं पैदल यात्रियों पर रखें। सभी दिये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन करें, ताकि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सके।






