सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर : नारायणपुर में आज पिछले 1 साल से नक्सल प्रोत्साहन भत्ता नहीं मिलने पर नाराज डॉक्टरो ने स्वास्थ्य सेवाएं की पूरी तरह ठप्प ,अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीज इधर-उधर भटकते नजर आए, स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रही, जिसका सीधा असर मरीजों पर दिखा, ओपीडी सेवाएं इमरजेंसी में दूर दराज से आए ग्रामीण मरीजों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा
,अस्पताल का संचालन लगभग बंद रहा, व्यवस्थाएं पूरी तरह 4–5 डॉक्टरो के भरोसे पर चलती रही, चिकित्सकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी मांगों को ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन आगे और उग्र करेंगे,



