कन्हैया सिंह ठाकुर चारामा न्यूज रिपोर्ट:-
तहसील चारामा के ग्राम पंचायत सिरसिदा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपयी की जन्म जयंती श्रद्धा से मनाई गई। सर्व प्रथम ग्राम के अटल चौक पर उनके चित्र पर पुष्प माला ग्राम पंचायत के सरपंच पंच एवं ग्रामीणों द्वारा अर्पित किया गया। तत पश्चात ग्राम पंचायत भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
वक्ताओं में सरपंच पंच सचिव ग्रामीणों ने अटल बिहारी बाजपयी जी के राष्ट्र निर्माण एवं उनके राजनीति जीवन के संबंध में बताया गया तथा उनकी कविताओ को भी याद किया गया। आयोजन में ग्राम पंचायत सिरसिदा के सरपंच कैलाश कोवाची, कन्हैया सिंह ठाकुर,यादोराम साहू पंच पंचायत सचिव सरिता देवा एवं महिला पंच तथा ग्रामीण अंश सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।



