बुलंद टाइम्स न्यूज़ से बालोद, गुंडरदेही,याद राम साहू
बालोद : कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अजय किशोर लकरा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम तरौद के उदय ठाकुर ने किसान पंजीयन रिकार्ड में रकबा संशोधन कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।
इसी तरह परसुली के दुर्गा बाई एवं ग्राम बासीन के मीना बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, करहीभदर के योगेन्द्र ने भूमि का सीमांकन कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह बिरेतरा के सरपंच ने सोलर पंप एवं सोलर लाईट का मरम्मत कराने, गुरूर के खेमलाल ने श्रवण यंत्र प्रदान करने एवं ग्राम मंगता राम ने वृद्धा पेंशन दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।




