कन्हैया सिंह ठाकुर चारामा की रिपोर्ट:-
आज बैंक ऑफ बड़ौदा चारामा शाखा में ग्राहकों कि सफल आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षक, निवृत शिक्षक, व्यापारी और अन्य ग्राहक ने भाग लिया। इस आयोजन का संचालन शाखा प्रबंधक सुशील कुमार द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेंशनर कल्याण संघ के अध्यक्ष कन्हैया सिंह ठाकुर जी और संघ के नेता जवाहर सिंह ठाकुर , शेखु नागराज, शिव प्रसाद नेताम, उत्तम बघेल ( सी ए सी चारामा) उपस्थित थे।
इस आयोजन में बैंक से संबंधित अनेक योजनाओ का विस्तार से ग्राहकों को बताया गया। ग्राहकों को बैंक में खाता खोलने, स्वास्थ्य बीमा/जीवन बीमा कराने और नौकरी पेशा वाले ग्राहकों को सैलरी पैकेज के अंतर्गत सैलरी खाता खोलने के लिए एवम् सभी लोन प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा आज के दौर में बढ़ते डिजिटल धोखाधरी से बचने के लिए लोगों को अनेक जानकारी दी गई । जिससे इस घटना को रोका जा सके।



