अमित दुबे की रिपोर्ट ;-
रतनपुर। मां महामाया की पावन नगरी रतनपुर एक बार फिर सामाजिक जागरण और नारी सशक्तिकरण की साक्षी बनने जा रही है। सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश के तत्वावधान में 25 जनवरी 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे से मां महामाया मंदिर प्रांगण, रतनपुर (जिला बिलासपुर) में प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन एवं बैठक का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन “नारी शक्ति के सम्मान, जागरण और संगठनात्मक मजबूती” को समर्पित होगा।
इस ऐतिहासिक बैठक में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से महिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज की मातृशक्ति बड़ी संख्या में शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकार, सम्मान, सामाजिक दायित्व तथा संगठन में उनकी सक्रिय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को एक मंच पर संगठित करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज और संगठन में उन्हें निर्णायक भूमिका दिलाना है। वक्ताओं द्वारा यह संदेश दिया जाएगा कि समाज की वास्तविक प्रगति नारी सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं है और जब महिलाएं शिक्षित, संगठित और सम्मानित होंगी, तभी समाज मजबूत बनेगा।
बैठक की सबसे बड़ी विशेषता यह रहेगी कि प्रदेश महिला कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की घोषणा इसी मंच से की जाएगी। इससे सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ को नई दिशा, ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष धनमती यादव एवं प्रदेश महामंत्री गीता यादव ने प्रदेश की समस्त महिलाओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस बैठक में पहुंचकर अपनी एकता, शक्ति और जागरूकता का परिचय दें। उन्होंने कहा कि,
“महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ही समाज की असली ताकत है। जब मातृशक्ति एकजुट होगी, तभी उसे उसका वास्तविक सम्मान और अधिकार मिलेगा।”
प्रदेश स्तरीय इस आयोजन को लेकर समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। रतनपुर की पवित्र भूमि पर होने वाला यह आयोजन नारी जागरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर की महिलाएं एवं समाज के पदाधिकारी जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह सम्मेलन न केवल यादव समाज, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण बनने की उम्मीद



