लव सिंह राजपूत/ईश्वर प्रधान की रिपोर्ट :-
रतनपुर : रतनपुर नगर वार्ड क्रमांक 3 महामाया पारा में चल रही राम दरबार अतिथि निवास स्टे होम के खिलाफ समस्त नगर वासी एवं बजरंग दल के समस्त युवा साथी रतनपुर नगर पालिका एवं रतनपुर थाना में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराया गया रतनपुर के समस्त नगर वासियो का आरोप है कि रतनपुर महामाया पारा में चल रही अतिथि निवास में कम उम्र की युवा वर्ग के युवक एवं युक्तियों को प्रति घंटे के हिसाब से रूम मुहिया कराया जाता है |
जिससे परेशान होकर राजकुमार शर्मा स्वीटी शर्मा बजरंग दल प्रमुख दीपक विजय एवं समस्त नगरवासी महिला एवं पुरुष वर्ग के सभी नागरिक शिकायत लेकर नगर पालिका एवं थाना में जाकर आपत्ति दर्ज कराया और मांग किया गया की नगर में चल रही राम दरबार स्टे होम में नियम के विरुद्ध नाबालिक लड़की एवं लड़कों को प्रति घंटे के अनुसार रूम उपलब्ध कराया जाता है|
साथ ही शिकायत में कहा गया है की स्कूल में पढ़ने वाले कम उम्र के बच्चों को भी यहां कम समय के लिए किराए में दिए जाते हैं जिससे परेशान होकर समस्त नगर वशी में नगर पालिका एवं थाना जाकर शिकायत किया साथी नगर में चल रहे राम दरबार स्टे होम को हमेशा के लिए सील सील करने के लिए आवेदन दिया गया अगर उचित कार्यवाही की मांग किया गया अगर उचित कार्यवही नहीं होती है तो नगर के समस्त नागरिक एवं बजरंग दल के जितने भी पदाधिकारी एवं सदस्य हैं सभी ने नगर बंद एवं चक्कर राम का ऐलान किया|



